ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

दुर्ग में 6 साल की बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमॉर्टम में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर है. यहां 6 साल की बच्ची की हत्या के बाद हालात बिगड़ गए हैं. आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों पर पथराव किया है. पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ गया है. मृत बच्ची के परिवार के एक सदस्य को भी पुलिस ने संदेह के घेरे में रखा है. इधर बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव घर ले जाने को तैयार नहीं हैं.

बच्ची के शव को लेकर मां पुलिस थाने के सामने बैठ गई है. एडिशन एसपी सुखनन्दन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो गया है कि बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है. प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इसके बाद लाश को कार की डिक्की में छिपाई।

फाइनल रिपोर्ट में और भी खुलासे हो सकते हैं. वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को दिया गया. परिजन बच्ची के शव को ऑटो में लेकर थाने पहुंचे. बच्ची के शव को गोद में लेकर मां सड़क पर बैठी है. न्याय की मांग की जा रही है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है. इधर जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें गाड़ी में बैठाकर पुलिस लेकर जा रही थी. तब उन लोगों पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया है.

यहां बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस मामले में दुर्ग के सीएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट आई है. इसके मुताबिक बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है. अभी जांच की जा रही है. फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे. तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

प्रत्यक्षदर्शी महिला मीना यादव के मुताबिक बच्ची की लाश कार की सीट के नीचे मिली है. शरीर में चोट के निशान थे. मुंह और नाक से खून भी बह रहा था. पैर भी मुड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच के जुट गई है.

इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची. आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई. आगजनी में घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह से जल गई. हालांकि पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button