ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

भिलाई हादसा: ट्रक के पहिए में फंसा युवक, पैर की हड्डियां चकनाचूर

दुर्ग। जिले में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों ने सनसनी फैला दी। एक घटना में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं दूसरी दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

छावनी चौक के पास दर्दनाक हादसा, युवक के दोनों पैर टूटे

दुर्ग जिले के छावनी चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अजय जोशी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनामी बस्ती, बंछोर इलेक्ट्रिकल्स के पीछे रहने वाला है।

घटना शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजय की बाइक एक बड़े ट्रक के पिछले टायर में फंस गई, और अजय का एक पैर उसी में फंस गया। दर्दनाक हादसे में उसके बाएं पैर का मांस पूरी तरह उधड़ गया और दाएं पैर की हड्डियां कई जगह से टूट गईं।

ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल-112 को सूचना दी और अजय को निकालकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल, दुर्ग रेफर किया गया है।

अवंतिबाई चौक में तेज रफ्तार की भेंट चढ़ा युवक

एक अन्य हादसा कोहका के अवंतिबाई चौक में हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

तेज रफ्तार और लापरवाही से बढ़ रहे हादसे

दुर्ग में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए चेतावनी हैं। तेज रफ्तार, भारी वाहनों की लापरवाही और सड़कों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी ऐसे हादसों को जन्म दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button