ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर | छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगामी चार दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिन जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है, उनमें शामिल हैं|

सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।

मौसम परिवर्तन का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव की प्रमुख वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली है, जो प्रदेश में बादलों की आवाजाही और वर्षा की स्थिति बना रही है। बस्तर क्षेत्र में पिछले दो दिनों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की ताजातरीन जानकारी पर नज़र रखें और आवश्यक एहतियात बरतें, विशेष रूप से खेतों में काम कर रहे किसान और खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button