ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भिलाई में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगियां: खड़ी मेटाडोर से टकराई बाइक, एक घायल, बुजुर्ग भी चपेट में

दुर्ग। भिलाई शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब पावर हाउस स्टेशन के सामने हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सामने से आ रहे एक बुजुर्ग भी चोटिल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेजी से हुई कि बाइक सवार कुछ समझ ही नहीं पाए और सीधे मेटाडोर से टकरा गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरे को उजागर कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button