ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

शिवनाथ नदी मुक्ति धाम मार्ग चौड़ीकरण कार्य का,महापौर ने किया डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर  अलका बाघमार शहर को बेहतरी सिटी की तर्ज पर विकसित करने बेहतर शहर स्थापित करने लगातार प्रयासरत है जिसके लिए शिवनाथ नाथ मुक्तिधाम मार्ग डामरीकरण कार्य महापौर  अलका बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा,लोककर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,पार्षद कुलेश्वर साहू के साथ भूमिपूजन कर डामरीकरण कार्य की शुरूवात की।

मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण कर शिवनाथ नदी गंजपारा महमरा मार्ग पर डामरीकरण सड़क चौड़ीकरण कार्यो को लेकर कार्य मे तेजी लाने की बात मौजूद अधिकारियों से कही।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यो में सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम महमरा के उबड़खाबड़ सड़क और बारिश के दौरान सड़को पर पानी भर जाने से मिलेगी मुक्ति,आवाजाही होगी सुगम।

मूलभूत विकास निर्माण कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। लोगों की जरुरत सुविधाओं को देखते हुये विकास एवम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने कहा कि निगम शहर में सड़क सीमेंटीकरण कार्य,डामरीकरण एवं अन्य विकास निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया रहा है।शहर की जनता के सुगम आवागमन व सुख सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

महापौर  बाघमार ने कहा नगर निगम क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है।जिससे आने वाले दिनों में पूरे 60 वार्डों में विकास की बयार बहती नजर आएगी।इस अवसर पर पार्षद गोविंद्र देवांगन,जेम्स साजन जोसेफ,संजय अग्रवाल,गुलशन साहू,लोकेश्वरी ठाकुर,सावित्री दमाहे,कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढाबाले,उपअभियंता हरिशंकर साहू ओर ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button