ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

CG तेंदूपत्ता घोटाला: रिमांड खत्म, डीएफओ अशोक पटेल फिर कोर्ट के सामने

रायपुर। तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में गिरफ्तार निलंबित डीएफओ अशोक कुमार पटेल को तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया। 17 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद पटेल को 26 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। आज कोर्ट में पेशी के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अदालत ने उनकी रिमांड बढ़ाने पर विचार करने का संकेत दिया है।

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला वर्ष 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता सीजन से जुड़ा है। आरोप है कि सुकमा वन मंडल के मजदूरों को मिलने वाली लगभग 7 करोड़ रुपये की बोनस राशि में भारी गड़बड़ी की गई। मजदूरों को उनके हिस्से की रकम नहीं दी गई और अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर बड़ी रकम हड़प ली।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने 8 अप्रैल 2025 को इस घोटाले में एफआईआर दर्ज की थी। 10 अप्रैल को अशोक पटेल और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए।

यह मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि साय सरकार के गठन के बाद पहली बार किसी आईएफएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है और विभिन्न विभागों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

EOW और ACB की टीमों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई और नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। संभावना है कि इस घोटाले में अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

गौरतलब है कि तेंदूपत्ता संग्राहक मजदूर समाज के बेहद गरीब तबके से आते हैं और बोनस की यह राशि उनके जीवनयापन का महत्वपूर्ण साधन है। इस घोटाले ने न सिर्फ मजदूरों के हक को छीना, बल्कि सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर भी गहरी चोट पहुंचाई है।

फिलहाल जांच एजेंसियां पटेल से और पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को उजागर करने में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button