ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
रायपुर

कैट ने किया समर्थन, भारत सरकार के पाकिस्तान से आयात पर रोक के फैसले को बताया राष्ट्रहित में

रायपुर। भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात एवं पारगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के फैसले का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जोरदार स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस निर्णय को साहसिक, दृढ़ और राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया।

कैट ने अपने बयान में कहा, “यह फैसला स्पष्ट संदेश देता है कि सीमा पार से शत्रुता और भारत विरोधी गतिविधियों के बीच व्यापारिक संबंध कायम नहीं रह सकते।” अमर पारवानी और जितेन्द्र दोशी ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापारी समुदाय, और देशवासियों की भावना के अनुरूप है, जो लंबे समय से ऐसे देशों के साथ आर्थिक संबंध तोड़ने की मांग कर रहे थे, जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं।

कैट के वरिष्ठ नेताओं ने देशभर के व्यापारियों से आह्वान किया कि वे सरकार की इस नीति का पूर्ण समर्थन करें और यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान से कोई भी सामान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय बाजारों में प्रवेश न कर पाए।

कैट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दोहराते हुए कहा कि भारतीय निर्माता और उद्यमी इस अवसर का लाभ उठाकर घरेलू उत्पादन को मजबूत करें, ताकि पहले पाकिस्तान से आयात होने वाले सामानों की स्वदेशी प्रतिस्थापना हो सके। इससे न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नए रोजगार और विकास के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

कैट के अनुसार, यह निर्णय आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और इससे देश में स्वदेशी भावना को और अधिक बल मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button