ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

मानसून के पहले शहर के नाले-नालियों मे महा- सफाई अभियान, आयुक्त ने किया एमआईसी सदस्यों के साथ निरीक्षण, दिए निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 1 मई से लेकर 8 जून तक महापौर महा-सफाई अभियान के तहत बारिश शुरू होने के पहले महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज वार्ड नंबर 42 में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एमआईसी देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्थानीय प्रकाश गीते सहित संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

आयुक्त ने सोमवार को कसारिडीह पंचमुखी मंदिर में नाले-नालियों की वृहद रुप से साफ-सफाई महापौर महा सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 42 कसारिडीह,आजाद चौक,राव कालेज, बेर पारा सुभाष नगर शिव मंदिर सहित चौराहे का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर क्षेत्र के 60 वार्डो गली/मोहल्लों में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए वृहद रूप से महा-सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के समस्त नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी।

आयुक्त ने एमआईसी सदस्य व पार्षद के मौजूदगी में कहा कि नाली सफाई के दौरान दिक्कत कर रही पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए साथ ही पाइप लाइन लीकेज को सुधारने की बात कही।

महापौर  बाघमार और आयुक्त अग्रवाल ने नाला और गली/मोहल्ले के नालियों मे लोग कचरा ना डाले इसके लिए अपील की है।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्थानीय प्रकाश गीते, सहायक स्वच्छता अधिकारी पंकज चंद्रवंशी, कर्मशाला अधिकारी शोएब अहमद,गौतम साहू,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित सुपर वाइजर उपस्थित रहे।

-मानसून के पहले शहर के निरन्तर नाले-नालियां हो रहें है साफ:

आयुक्त ने बताया कि  शहर के समस्त नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई अभियान शुरुआत की गई है लगातार शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर प्रतिदिन युद्ध स्तर पर महापौर महा- सफाई किया जा रहा है।

आयुक्त ने कहा कि हर वर्ष मानसून पूर्व नगर निगम यह सफाई अभियान करता है, परंतु इस वर्ष निर्देशित किया है कि इस कार्य की शुरुआत पहले से ही कर दी गई है।ताकि समय पर सफाई कार्य पूर्ण हो सके। जिससे भविष्य में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button