ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

कर्मचारी नगर बुद्ध विहार में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

सिकोला बस्ती।बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कर्मचारी नगर बुद्ध विहार समिति द्वारा भगवान गौतम बुद्ध जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और बुद्ध विहार समिति के सदस्यों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ कर्मचारी नगर सिकोला बस्ती से हुआ। यह शोभा यात्रा सिकोला भाटा चौक, सुर्या होटल, एफसीआई गोदाम, वंदना चौक, पायल मेडिकल, उरला रोड, सूर्य नगर से होते हुए पुनः कर्मचारी नगर बुद्ध विहार में संपन्न हुई।  यात्रा के दौरान भगवान बुद्ध की सजीव प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकाली गई और पूरा वातावरण ‘भगवान गौतम बुद्ध की जय’ के नारों से गूंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर समिति के सदस्य नरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि यह शोभा यात्रा समाज में शांति, सद्भाव और करुणा का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है।

शोभा यात्रा के समापन पर बुद्ध विहार प्रांगण में दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर विश्व शांति तथा समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बुद्ध विहार समिति अध्यक्ष प्रीति थुल, सचिव वैशाली घरडे, कोषाध्यक्ष स्मिता सुखदेवे, समिति सदस्य निखिल श्यामकर, प्रशांत खोबरागड़े, दीपक रोडगे, महापौर अलका बाघमार, किशोरीलाल अहिरवार, बालमुकुंद अहिरवार, शांति गेडाम, मून, ढोक, धारगवे, बारसागड़े, मेश्राम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button