ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

शहीद लेखु राम की पत्नी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान, मानवता की दी मिसाल

दुर्ग। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद लेखु राम की पत्नी ने उनके बलिदान की भावना को जीवित रखते हुए एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शहीद की पत्नी ने जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव रक्तदान किया। यह उनका छठा स्वैच्छिक रक्तदान था, जो उन्होंने जन्म दिवस के अवसर पर किया।

शहीद लेखु राम वर्ष 2016 में कश्मीर बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।उनकी पत्नी ने अपने इस रचनात्मक कदम से न सिर्फ समाज को प्रेरित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि शहादत की विरासत सेवा और समर्पण से आगे बढ़ती है।

इस मौके पर रेगुलर डोनर संजय कुमार धनकर ने 12वीं बार और अरविंद कुशवाहा ने 5वीं बार बी पॉजिटिव रक्तदान कर रक्तदान अभियान को समर्थन दिया। इन सभी डोनर्स ने जरूरतमंदों की जान बचाने के इस पुण्य कार्य में भाग लेकर समाज को प्रेरणा दी।

ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, हिमांशु चंद्राकर, तरन्नुम कुसुम, सती गुप्ता कौशल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button