ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

गाय को बचाने के प्रयास में सड़क हादसा, CA अंतिम वर्ष के छात्र की दर्दनाक मौत

भिलाई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में आज भिलाई के एक होनहार छात्र की जान चली गई। यह हादसा भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पदुमनगर निवासी अमन साहू का 22 वर्षीय पुत्र यश साहू अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में एक गाय को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद यश को तत्काल इलाज के लिए एम्स रायपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के बाद परिवार और क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि यश एक होनहार छात्र था और चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता अमन साहू फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हैं। यश का छोटा भाई अभिषेक इस समय 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। यश, वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल का भतीजा भी था।

इस घटना ने इलाके में गहरा शोक फैला दिया है। स्थानीय लोगों ने यश की विनम्रता और प्रतिभा को याद करते हुए उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button