ब्रेकिंग
दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव...
दुर्ग

दुर्ग में घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा चोरी, चोरी की कीमत 50 हजार रुपये

दुर्ग। जिले के मोहन नगर इलाके में एक अज्ञात आरोपी ने रात के समय घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा चोरी कर ली। प्रार्थिया प्रिया घुगल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिया घुगल, जो वार्ड नंबर 13 आई एम ए चौक मोहन नगर की निवासी हैं, ने बताया कि उनके पति राकेश घुगल के नाम से एक ई-रिक्शा है, जिसे वह किराए पर चलाते हैं। 26 मई की रात 8:30 बजे उनके ड्राइवर अख्तर ने ई-रिक्शा (सीजी 07 सी एल 5870) चलाकर घर के सामने खड़ी कर दी थी। पर अगले दिन सुबह 6 बजे जब देखा गया तो ई-रिक्शा गायब था।

पुलिस के अनुसार, चोरी गए ई-रिक्शा की कीमत लगभग 50,000 रुपए आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button