ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
रायपुर

आसमान में 1 घंटे तक फंसी 200 यात्रियों से भरी फ्लाइट, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई दहशत, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

रायपुर। रविवार दोपहर रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट उस वक्त संकट में आ गई जब दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले उसे धूल भरी तेज आंधी ने घेर लिया। फ्लाइट में सवार करीब 200 यात्रियों की सांसें उस समय थम सी गईं जब विमान हवा में तेज झटकों के साथ टर्बुलेंस का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 80–85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। हालात इतने खराब थे कि पायलट को इमरजेंसी में विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी और करीब एक घंटे तक फ्लाइट को आसमान में चक्कर लगवाने पड़े।

पायलट की सूझबूझ और एटीसी से मिली क्लियरेंस के बाद शाम 6 बजे फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि करीब एक घंटे की यह तनावपूर्ण उड़ान यात्रियों के लिए कभी न भूलने वाला अनुभव बन गई।

इस घटना ने फिर से एक बार दिखा दिया कि प्राकृतिक आपदाओं में पायलट की सतर्कता और ट्रेनिंग यात्रियों की जान बचाने में कितनी अहम होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button