ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

CG ब्रेकिंग: स्थानांतरण पर 25 जून से पूर्ण प्रतिबंध, दामाखेड़ा अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा”

रायपुर। राज्य सरकार ने ला स्तर के कर्मचारियों के संलग्नाकरण को 5 जून से समाप्त घोषित कर दिया है। इसके बाद यदि किसी स्थान पर कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, तो स्थानांतरण नीति के अनुरूप ही उनकी तैनाती की जाएगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थानांतरण के विरुद्ध कर्मचारी 15 दिनों के भीतर राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 25 जून 2025 के बाद राज्य में सामान्य स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में मुख्य सचिव या संबंधित अधिकारी की समन्वय और अनुमोदन के पश्चात स्थानांतरण संभव होगा।

दामाखेड़ा का नया नाम – “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा”

मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण घोषणा को भी अनुमोदन दे दिया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील स्थित दामाखेड़ा गांव का नाम अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” होगा।
गौरतलब है कि 23 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री साय ने माघी मेल संत समागम समारोह के दौरान यह घोषणा की थी, जिसे अब आधिकारिक मुहर मिल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button