ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
रायपुर

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अटैचमेंट पर बड़ी सर्जरी की तैयारी: GAD ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, 200 से अधिक कर्मचारियों को हटाने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने मंत्रालय में वर्षों से चल रहे ‘अटैचमेंट सिस्टम’ पर सख्त रुख अपनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अटैचमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। इस आदेश से मंत्रालय में कार्यरत 200 से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों की स्थिति संकट में आ गई है।

मंत्रालय में वर्षों से जमा अटैचमेंट पर कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, कई विभागों ने बिना सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बाहर के कर्मचारियों और अधिकारियों को मंत्रालय में अटैच कर रखा है। इनमें से कई ऐसे हैं जो पिछले 10 वर्षों से मंत्रालय में जमे हुए हैं।

बैठने की जगह भी हो रही कम
GAD अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय में अब जगह की भारी कमी हो गई है। वर्षों से मंत्रालय में ‘अटैच’ कर्मचारियों की भरमार के चलते न केवल मूल कर्मचारियों को असुविधा हो रही है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी बाधित हो रही है। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

अब होगी जांच और स्पष्टीकरण की मांग
GAD ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा—कि आखिर उन्होंने बिना अनुमति अटैचमेंट कैसे कर लिया? साथ ही पूछा जाएगा कि क्या वह अटैचमेंट वास्तव में आवश्यक है? यदि नहीं, तो ऐसे सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को तत्काल मंत्रालय से बाहर किया जाएगा।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का दबाव भी बना कारण
सूत्रों का कहना है कि मंत्रालयीन कर्मचारी संघ लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा था। उनका कहना था कि वर्षों से बाहरी विभागों के कर्मचारी मंत्रालय में अटैचमेंट के नाम पर जमे हुए हैं, जिससे मूल कर्मचारियों को काम करने में असुविधा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button