ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

खून के रिश्ते हुए शर्मसार: बेटे ने ली पिता की जान

धमधा | प्रार्थी मुसाफिर दास मारकंडे उम्र 27 साल सा. राहटादाह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2025 के रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थी का बडे़ पिता जी धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे, उसका लड़का शंकरदास मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ वाद विवाद कर रहा था|

तो धमरपाल मारकंडे अपने लड़के शंकर मारकंडे को लड़ाई झगड़ा करने से मना किया तो लड़का शंकर तू मुझे समझाने वाला कौन होता हैं कहते हुये गाली गलौज कर वही पर पड़े ईंट को उठाकर अभी जान सहित खत्म कर दूंगा कहकर ईंट से सिर में मार दिया जिससे धरमपाल मारकंडे के सिर एवं बायां आंख के पास चोंट आया था जिसका ईलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा था, ईलाज के दौरान दिनांक 04.06.2025 को फौत हो गया। थाना धमधा में अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी पुत्र शंकरदास मारकंडे को पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में दाखिल किया गया हैं।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज साहू, थाना प्रभारी, प्र.आर. राजकुमार चौहान, आर प्रशांत कुमार साहू, जितेन्द्र धीवर आर., अलाउद्दी शेख, अमित वर्मा का सराहनीय कार्य रहा हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
शंकरदास मारकंडे उम्र 25 साल सा. राहटादाह धमधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button