ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
छत्तीसगढ़

योग दिवस पर आयोजन और बारिश के पूर्व सभी मिटटी कार्यों के मूल्यांकन, सत्यापन हेतु निर्देश जारी

कोरिया | अपनी विशिष्टता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सभी अमृत सरोवरों के तट पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा  चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह आयोजन किया जाएगा। योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि राज्य स्तर से इस आयोजन के विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके तारतम्य में जनपद पंचायतों के आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा प्रेषित की गई है।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में विशेष तौर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय कर्मचारियों के साथ मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।

उन्होने बताया कि योग के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्राम पंचायत के सरपंचों के नाम संदेश वाचन भी किया जाना है। आम जनों को योग के लाभ का महत्व बतलाते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इसका मूल उद्देश्य आम जनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। गतिविधियों के आयोजन के पश्चात इसका प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश भी प्रसारित किए गए हैं।

जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने आगे बताया कि अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या उस ग्राम में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बारिश के बाद मिट्टी कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए राज्य के निर्देशानुसार सभी मिटटी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन आगामी दो दिवस में पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन समस्त कार्यों का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button