ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
जांजगीर चंपा

कोरबा में होगा सिनेमा अवॉर्ड, पहली बार लगेगा कलाकारों का मेला रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी टीम

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू :

जांजगीर चांपा ! छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड और लोक कलाकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। यह रंगारंग समारोह 28 जून 2025 को शाम 6 बजे कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार ने बताया कि इस समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को अवार्ड दिया जायेगा और लोक कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही साथ कोरबा के पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध अभिनेता और गायक योगेश अग्रवाल के संरक्षण में होने जा रहा है। आयोजन की कमान दीपक आदित्य ने संभाली है|

इस समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सितारे अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा का उत्सव होगा। बड़ी संख्या में दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि कोरबा को भी सांस्कृतिक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अवसर होगा।

हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्म के पत्रकार राकेश कुमार साहू का कहना यह है कि इस तरह का आयोजन होता है तो कलाकारों के मन में उत्साह वर्धन होता है और नई ऊर्जा की संचार होती है क्योंकि अवार्ड मिलने से आगे का मार्ग और सरल एवं सुगम हो जाता है

क्योंकि एक छोटी सी अवार्ड मिलना बड़ी प्रसिद्ध माना जाता है इसलिए हसदेव के अंतर्गत हसदेव सिनेमा अवार्ड का कार्यक्रम रखा गया है यह काफी अच्छी मिसाल है कोरबा जिले वालों को एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों के प्रति विशेष सम्मान किया जाता है साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बारे में  अच्छी पहल है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button