ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

जन्मदिन मनाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, मामूली बात पर हुआ खूनी विवाद

दुर्ग/राजनांदगांव। दोस्त का जन्मदिन मनाने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक की टेडेसरा स्थित ढाबे में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की है। मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते जानलेवा रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को भिलाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान प्रशांत तिवारी, निवासी मैत्री नगर, रिसाली के रूप में हुई है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपने दोस्तों के साथ राजनांदगांव के टेडेसरा में स्थित एक ढाबे में दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचा था।

सोमनी थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ढाबा नेशनल हाईवे पर स्थित है। पार्टी समाप्त होने के बाद सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट गए थे। रात अधिक होने के कारण ढाबा भी बंद होने की स्थिति में था। प्रशांत ढाबे पर खाना खाकर वॉश बेसिन में हाथ धो रहा था, तभी रुआबांधा से मोपेड सवार पांच युवक वहां पहुंचे और खाना मांगने लगे।

इसी दौरान हाथ धोते समय प्रशांत के हाथ का पानी एक आरोपी युवक पर छिटक गया। इस मामूली बात पर आरोपी युवक गुस्से में आ गए और बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर युवकों ने अचानक प्रशांत पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

प्रशांत को गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और ढाबा संचालक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रात अधिक होने की वजह से ढाबा संचालक ने आरोपियों को खाना देने से मना कर दिया था, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।

प्रशांत की मौत से मैत्री नगर और उसके दोस्तों में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button