ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

महिलाओं को लोन का झांसा, लाखों की ठगी! फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, तीन अरेस्ट

गरियाबंद | गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। लोन दिलाने का झांसा देकर 32 महिलाओं से कुल 21.92 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीपलखुंटा गांव की रहने वाली पुष्पांजलि मांझी ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर आए और खुद को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और अभिकर्ता बताते हुए महिला समूहों को लोन दिलाने का वादा किया। उन्होंने फॉर्म भरवाया, बायोमेट्रिक अंगूठा लिया और फिर उनके नाम से लोन पास करवा लिया।

लोन की राशि जैसे ही स्वीकृत हुई, आरोपी झटकांती मांझी और उनके पति प्रेम सिंह मांझी ने पैसे निकालकर खुद रख लिए। यही तरीका अन्य 31 महिलाओं के साथ भी अपनाया गया।

पुलिस कार्रवाई:
जांच में स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला सुनियोजित धोखाधड़ी है। पुलिस ने भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNS) की धारा 318(4), 3(5), और 316(5) के तहत केस दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • प्रेम सिंह मांझी (54) – निवासी पीपलखुंटा
  • झटकांती मांझी (48) – निवासी पीपलखुंटा
  • लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश (38) – निवासी धुरवागुड़ी

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button