ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
क्राइमछत्तीसगढ़

पति की गैरहाज़िरी में 19 साल के प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी दो बच्चों की मां, रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति ने करवा दी शादी और किया विदा

बिहार |   शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लार्ड बुद्धा कॉलेज के पास चाय की दुकान चलाने वाली 30 वर्षीय शादीशुदा महिला आरती और 19 वर्षीय युवक विशाल को उसके ही घर में आधी रात रंगे हाथों पकड़ा गया। आरती दो बच्चों की मां है और उसका पति भी इसी इलाके में चाय की दुकान चलाता है।

जानकारी के मुताबिक, आरती के पति की गैरमौजूदगी में वह अक्सर विशाल को घर बुला लिया करती थी। देर रात दोनों को अंतरंग स्थिति में देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले भी मौके पर जुट गए। दोनों को रस्सियों से बांधकर जमकर पीटा गया।

घटना से आहत पति ने पत्नी के माथे से सिंदूर भी खुद ही पोंछ दिया। बच्चों की तरफ देख वह कई बार असहज हो उठा, पर अंत में एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उसने पत्नी आरती की शादी उसी के प्रेमी विशाल से करवा दी और उसे घर से विदा कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरती और विशाल दोनों ही लार्ड बुद्धा कॉलेज के पास चाय दुकान में काम करते थे, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर यह अवैध संबंध में बदल गया। पति का कहना है, “ये तो मुझे मरवा देती… भगवान का शुक्र है कि मेरी और मेरे बच्चों की जान बच गई।”

गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे रिश्तों की गिरती मर्यादा और सामाजिक मूल्यों के पतन के रूप में देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग पति के इस फैसले को “अद्भुत संयम” और “साहसिक निर्णय” भी बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button