ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी धमतरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बठेना अस्पताल के ऊपर अब तक की प्रशासननिक कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर कर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी जिला धमतरी ने रेस्ट हाउस धमतरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें उन्होंने एक हफ्ते पूर्व धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल (बठेना) के विरुद्ध किये गए आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी रखी।

जिला मंत्री ने बताया की विगत 28 जून को जो आंदोलन किया गया था। उसे पर अस्पताल पर जांच करवाई हेतु प्रशासन द्वारा एक जांच समिति के गठन किया गया था जिसके लिए उन्होंने 7 दिवस का समय मांगा हुआ था किंतु साथ दिवस पूर्ण होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया या संतोष जनक जवाब प्रशासन की ओर से नहीं मिला एवं अन्य बातों पर प्रशासन टाल मटोल करते हुए नजर आ रहा है।

प्रशासन का सुप्त रवैया संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है जिसके संबंध में पूरे जिले चरण बद्ध तरीके से विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा तैयारी की शुरुआत किया जा चुका है।

जल्द ही हॉस्पिटल के द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे लूट और हत्या के खिलाफ तथा नर्सिंग कॉलेज की आड़ में चलाए जा रहे सुनियोजित धर्मांतरण के खिलाफ बठेना हॉस्पिटल को पूर्णतः सील करवाने और जांच कर दोषी डाक्टर और अस्पताल के डायरेक्ट के खिलाफ हत्या की धारा में कारवाही करने के लिए ऐतिहासिक उग्र आंदोलन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी द्वारा पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रामचंद देवांगन के साथ जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला संयोजक रवि कुमार, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी भूमिका कोर्राम, जिला सह संयोजक तुषार साहू प्रखंड संयोजिका कविता कुर्रे, जिला विशेष संपर्क प्रमुख इंद्र कुमार निखिल, जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र साहू,

प्रखंड मंत्री मिथलेश साहू, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख नमन जैन, प्रखंड सहसंयोजक महेंद्र ध्रुवंशी, प्रखंड सत्संग प्रमुख गुहन दास मानिकपुरी, कुंजबिहारी साहू, प्रखंड संयोजक छत्रपाल साहू खंड संयोजक लोमेंद्र साहू, महेंद्र ध्रुवंशी, विवेक पालनहार, प्रीतम साहू,एनेश देवांगन योगिता साहू, सत्या ढीमर, एंव बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button