ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

वार्ड 54 स्थित प्रधानमंत्री आवास रहवासियों की मांग हुई पूरी,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास के रहवासियों ने  महापौर  अलका बाघमार से जलापूर्ति योजना से वाटर कनेक्शन पाइप लाइन हेतु मांग किया गया।उन्होंने बातों को ध्यान से सुना और गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया था।महापौर  अलका बाघमार ने जलगृह प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।

महापौर  अलका बाघमार ने इस कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए मॉनिटरिंग कर जल गृह के कर्मचारियों के माध्यम मात्र दो दिन के भीतर अमृत मिशन के तहत नया लाइन बिछवाकर प्रधानमंत्री आवास में कनेक्शन चालू किया गया और अब आवास के लोगो को भरपूर पानी मिलने लगा है जिससे खुश होकर आज वहा के रहवासीयो  ने महापौर  अलका बाघमार से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर ममता साहू,एकता पॉल,नीलू पांडेय,संदीप गुप्ता, शिखा नायडू,विनोद सहित बड़ी संख्या में आभार व्यक्त किया।इस दौरान विद्युत एवं यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल,जिंतेंद्र राजपूत सहित अन्य मौजूद रहें।

महापौर  अलका बाघमार ने छुटे हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना से वाटर कनेक्शन पाइपलाइन बिछाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है, जिससे इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में बेहतर सुधार होगा।महापौर ने बताया कि शहर के छुटे हुए क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है इस योजना के तहत, शहर के उन इलाकों में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन लगातार बिछाई जा रही है,जहां तक पानी की सुविधा बेहतर होगी.

लोगों को शुद्ध पेयजल अमृत मिशन विस्तार योजना के अंतर्गत शहर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर के सभी छुटे हुए क्षेत्र के निवासियों को पानी की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि शहर के विकास में पानी की आपूर्ति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,और यह योजना शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button