ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

फर्जी वाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से किप्टो ट्रेडिंग मे रकम इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर ठगी

दुर्ग : थाना पद्मनाभपुर निवासी डॉ. बसंत वर्मा उम्र 59 साल को आरोपियो ने वाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फरवरी 2024 से अप्रेल 2024 के मध्य क्रिप्टो करेंसी में लाभ देने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातो में प्रार्थी से 62,78,187/-रु. का धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था|

जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अप.क. 171/24 धारा 420 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के जिला सायबर सेल एवं विभिन्न बैंको से प्राप्त डिटेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी साहिल कुमार के भारतीय स्टेट बैंक खाता में कुल 1410000/- रू. जाना पाया गया।

जिस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर सायबर सेल थाना पद्मनाभपुर एवं थाना भिलाई-3 के कर्मचारियों को पंजाब रवाना किया गया था जो टीम द्वारा आरोपियों को कड़ी मेहनत कर सायबर सेल की मदद से *पंजाब के जिला मंशा थाना शार्दुलगढ़ से 02 आरोपी साहिल कुमार एवं राकेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है।

प्रकरण के उक्त आरोपियो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रकरण में संदीप यादव जो आलू का थोक व्यवसाय का कार्य करता है के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से किप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी किया गया है।

आरोपी संदीप यादव दोनो पैरो से दिव्यांग होने से आरोपी को नोटिस देकर माननीय न्यायालय उपस्थित होने हिदायत दिया गया है। प्रकरण में और अन्य आरोपी एवं खाताधारको की जानकारी शीघ्र लिया जाकर गिरफ्तारी जप्ती की कार्यवाही की जाती है।

आरोपियो द्वारा प्रार्थी से इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एवं सिन्ध बैंक, डीबीएस, कोटक महिन्द्रा, भारतीय स्टेट बैंक, यश बैंक के अलग अलग खातो का ठगी मे इस्तेमाल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी साहिल कुमार पिता अशोक कुमार ने अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाता में 14,10,000/- रू. लिया है।

गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार पिता अमरजीत लाल ने 14,10,000/-रू. मे से 5,00,000/-रू. अपनी पत्नि के खाता में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button