ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस में फेरबदल: 8 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक समेत 13 अफसरों का तबादला

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 8 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक शामिल हैं।

निरीक्षक मनीष शर्मा, जनक राम कुर्रे और पुष्पेंद्र भट्ट को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, अंजोरा, और लिटिया समरिया के प्रभारी बदले गए हैं।

नेवई थाना और नंदनी थाना का प्रभार अब उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है।

  • आनंद शुक्ला को खुर्सीपार थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • तापेश्वर नेताम को दुर्ग कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
  • पीडी चंद्रा को ट्रैफिक विभाग से हटाकर कुम्हारी थाना का प्रभार दिया गया है।
  • वंदिता पानिकर को खुर्सीपार थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
  • निरीक्षक मनीष शर्मा को नंदनी थाना से हटाकर यातायात में भेजा गया है।

इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की मंशा जाहिर की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव विभागीय जरूरतों और कार्य निष्पादन के आधार पर किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button