ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी विजय कुर्रे गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

दुर्ग, पद्मनाभपुर। अटल आवास न्यू आदर्श नगर में हुई जानलेवा हमले की वारदात के आरोपी विजय कुर्रे (38 वर्ष) को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के दिन से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उसे अब 23 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

घटना 16 जून 2025 को सुबह 11 बजे की है, जब आरोपी विजय कुर्रे ने प्रार्थी शक्ति निषाद (27 वर्ष) को मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि शक्ति ने उसे बबलू सेठ के यहां काम से छुड़वा दिया है। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी ने मौके पर पड़े कांच की बोतल से शक्ति निषाद की गर्दन पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 194/2025 धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात किए गए थे।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस गंभीर अपराधों को लेकर सतर्क है और आरोपी कितना भी समय तक फरार रहे, कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकता। थाना पद्मनाभपुर की टीम की यह कार्यवाही सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button