ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

रात में दुकान में घुसकर की थी चोरी, लंबे फरार आरोपी को भिलाई पुलिस ने पकड़ा

भिलाई, दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बैटरी दुकान में हुई चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 8 महीने बाद आरोपी सोनू उर्फ घनेन्द साहू (19 वर्ष) को रायपुर के हांडीपारा इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामला 16 अक्टूबर 2024 की रात का है, जब प्रार्थी बी.एन. राजू, निवासी रेलवे कॉलोनी, चरोदा ने अपनी दुकान ‘न्याय बैटरी’ का शटर बंद कर घर लौटे थे। अगली सुबह 17 अक्टूबर को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और चोरी का प्रयास किया गया था। इस पर उन्होंने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला अपराध क्रमांक 428/2024 धारा 331(4), 305(ए), 62 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।

इस प्रकरण में पहले ही गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इबयार के मेमोरण्डम पर फरार आरोपी सोनू उर्फ घनेन्द साहू की पहचान हुई थी, जो तब से लगातार पुलिस को चकमा देकर भागा हुआ था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पुरानी भिलाई की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी को हांडी पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने साथी मोहम्मद इबयार के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना और शटर का ताला तोड़ना स्वीकार किया।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 10 जुलाई 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उनि. सुभाष लाल, आरक्षक ईश्वर भारद्वाज, संजय मनहरे, बंटी सिंह, राजकुमार सिंह एवं पी. रवि की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button