ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

प्रेमी के साथ रहने की चाहत में मां बनी कातिल, मासूम बेटी की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक बेहद दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के चौकी खंदारी बाजार क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को फंसाने की नीयत से अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने पति पर झूठा आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में साजिश की सच्चाई सामने आ गई।

झूठी कहानी रची, पुलिस को दी गलत जानकारी
महिला रोशनी खान ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि उसका पति शाहरुख खान उसकी बेटी की हत्या कर फरार हो गया है। रोशनी ने दावा किया कि पति से चल रहे विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही कैसरबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू की।

पुलिस जांच में खुला सच
जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब गहराई से पड़ताल की गई, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। लखनऊ वेस्ट के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रोशनी खान अपने पति से अलग होकर उदित जायसवाल नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बीती रात जब उसका पति वहां पहुंचा, तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान रोशनी ने पति को फंसाने की योजना बनाई और अपनी ही बेटी की निर्दयता से गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button