ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

फर्जी बीमा योजना से ठगी, आरोपी प्रकाश चंद जैन गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

दुर्ग : छावनी थाना क्षेत्र में टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आरोपी प्रकाश चंद जैन के व्दारा प्रार्थी को दुर्घटना बीमा का लुभावना सपना दिखाकर निवेश करने पर ज्यादा लाभ मिलने का आश्वासन देकर प्रार्थी से  3500 रूपये जमा करने पर 03 वर्ष मे 35 लाख रूपये मिलेगा व अन्य लाभ भी मिलेगा कहकर लगभग 57 निवेशको से 13,97,000/- रूपये  का निवेश कराया गया था । मामले में थाना छावनी में  अपराध क्रमांक 347/2016 धारा 420, 34 भा.द.वि. ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन

स्कीम  अधिनियम 1978 की धारा 3, 4, 5 कायम कर विवेचना में लिया गया। टुलिप ग्लोबल चिटफंड कम्पनी का नाम टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड जयपुर मे 2008 के नाम से खोला गया था। टुलिप ग्लोबल प्रयवेट लिमिटेड कम्पनी अजमेर, दुर्ग, इंदौर , हरियाणा , भोपाल, जयपुर एवं अन्य जगहों पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।आरोपी प्रकाश चंद जैन पिता जमुना लाल जैन पता जयपुर के बनाए गए कंपनी को राजस्थान सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था।

प्रकरण के अन्य आरोपी (1) प्रभुदयाल उजाला पिता स्व. हरिधम उजाला उम्र 49 वर्ष सा. उजाला भवन स्टेशन रोड दुर्ग थाना मोहन नगर (2) मनोज सोनी पिता नरेश सोनी उम्र 45 वर्ष शास्त्री मार्केट शाँप नं. 91 ए भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) (3) सुरेश सोनी पिता स्व.  रघुनाथ सोनी उम्र 45 वर्ष सा. रवि दास नगर कैम्प 02 भिलाई के विरुद्ध पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी टुलिप ग्लोबल प्रायवेट कम्पनी के डायरेक्टर प्रकाश चंद जैन वर्तमान मे थाना एसटीएफ के अपराध मे  भोपाल जेल मे निरूद्ध था जिसे माननीय न्यायालय दुर्ग से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर दिनांक 22/07/25 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।  जिसे माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर गिरफ्तार किया गया । पूछताछ हेतु थाना छावनी मे दो दिन पर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है ।

थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि विनय कुमार रजक, आरक्षक नितिन सिंह की टीम विवेचना मे आवश्यक सहयोग तत्काल किया जाकर आवश्यक कार्यवाही कि गयी।

नाम आरोपी:- प्रकाश चंद जैन पिता जमुना लाल जैन पता जयपुर ‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button