ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 आरोपी भेजे गए जेल

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से हमला करने वाले फरार आरोपी सतीश भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

दिनांक 15 जुलाई 2025 को प्रार्थिया प्रीतम कौर (उम्र 50 वर्ष, निवासी कैंप-1 छावनी) ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को पुरानी रंजिश को लेकर छोटा भांचा उर्फ राकेश, केश भुरू व उसके साथियों ने षड्यंत्रपूर्वक बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाया और बेसबॉल बैट, डंडा एवं रॉड से जानलेवा हमला किया। इस मामले में थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 109, 61(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में पांच आरोपियों — हेमंत कुमार ठाकुर, राकेश साहू (उम्र 32 वर्ष), केश कुमार साहू (उम्र 28 वर्ष), मयंक कोसले (उम्र 24 वर्ष) एवं प्रदीप कश्यप (उम्र 23 वर्ष), सभी निवासी कैंप-1 छावनी — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

फरार चल रहे आरोपी सतीश भारती (उम्र 23 वर्ष, निवासी कैंप-1 छावनी) की तलाश के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह क्षेत्र में छिपा हुआ है। घेराबंदी कर सतीश भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की अहम और सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी: सतीश भारती, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैंप-1 छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button