ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

दुकान जा रही महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन लूटी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला की सोने की चेन लूट ली। पीड़िता की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ए. मीना, निवासी सड़क नंबर 54, बालाजी नगर, जोन-2 खुर्सीपार, स्थानीय स्तर पर एक इडली-पूड़ी की होटल संचालित करती हैं। घटना 8 मई की सुबह लगभग 5:00 बजे की है, जब वह रोज की तरह अपने घर से दुकान की ओर जा रही थीं। उसी दौरान सड़क नंबर 54 के चौक के पास बाइक सवार दो युवक आए और चाकू दिखाकर उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक चला रहा युवक काले रंग की शर्ट पहने था और उसने अपने चेहरे को ऑरेंज रंग के गमछे से ढका हुआ था। महिला ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का आंशिक नंबर 8791 देख पाने की बात भी कही है।

खुर्सीपार पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button