जन्माष्टमी महोत्सव राधा-कृष्ण मंदिर समिति महेश कालोनी दुर्ग कार्यक्रम संबंधित बैठक संपन्न

दुर्ग | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी दुर्ग द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है यह समिति का 20 वर्ष है इस संदर्भ में आज दिनांक 3 अगस्त दिन रविवार को समिति द्वारा सकल समाज सहित शहर के प्रबुद्ध जन समाजिक धार्मिक संस्था के सदस्यों के साथ ही जनप्रतिनिधियों पार्षदों की उपस्थिति में राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण पर बैठक आहूत की गई|



जिसमें होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव के विस्तृत चर्चा हुई एवं सुझाव आए उनके क्रियान्वयन किया गया बैठक में समिति के संरक्षक चतुर्भुज राठी ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम के स्वरूप को बैठक में उपस्थितजनों के समक्ष रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ने एवं जुड़ने के लिए आह्वान किया समिति के कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए चतुर्भुज राठी ने कहा कि हम अपनी परंपरा का शतत निर्वाहन कर रहे हैं |
यह जन्मष्टमी महोत्सव ना केवल महेश कालोनी राधाकृष्ण मंदिर का है वरण इसे शहर के आयोजन के रूप में लोगों तक ले जाकर उनको जोड़कर इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों ने अपने सुझाव दिए|














