ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

भाई ने की भाई की हत्या, भिलाई-03 पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

दुर्ग | थाना पुरानी भिलाई अंतर्गत भिलाई-03 क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने सगे भाई की टंगिया से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

घटना 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब आरोपी शरद कुमार ठाकुर (27), निवासी डबरापारा, दक्षिण रेलवे पटरी किनारे, भिलाई-03, अपने मंझले भाई डामन सिंह ठाकुर से गाली-गलौज और झगड़ा कर रहा था। विवाद के दौरान शरद ने घर में रखी लकड़ी फाड़ने की टंगिया से डामन के गर्दन पर वार किया। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई को भी उसने पीठ और गाल पर चोट पहुंचाई।

गंभीर चोट लगने के बाद डामन बेहोश हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुपेला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही गर्दन की गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

प्रार्थी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की और हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में विवेचना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शरद कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button