ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा: दुर्ग यातायात पुलिस की सख्ती, मालवाहक में श्रमिक ले जाने पर कार्रवाई

दुर्ग। “ऑपरेशन सुरक्षा अभियान” के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने केड़िया डिस्टिलरी में कार्यरत श्रमिकों को मालवाहक वाहनों में ले जाए जाने पर कार्रवाई की है। इस दौरान वाहन मालिकों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 39/192, 196, 97/177, 3/181 एवं 179 के अंतर्गत कुल चार चालानी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को नियमित निगरानी के दौरान यातायात पुलिस टीम ने पाया कि छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी, केड़िया के श्रमिकों को मालवाहक वाहन में परिवहन किया जा रहा था। पूर्व में भी इसी तरह के असुरक्षित परिवहन के कारण इस मार्ग पर गंभीर सड़क दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें जनहानि हुई थी। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने इस प्रकार के परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सतर्कता केवल नियम लागू करने के लिए नहीं, बल्कि आमजन के जीवन की रक्षा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। अभियान के तहत ऐसे किसी भी परिवहन पद्धति पर रोक लगाना प्राथमिकता है, जो श्रमिकों या यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button