ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

बंदोबस्त त्रुटि सुधार के नाम पर महिला से ₹5.38 लाख की ठगी, सुपेला पुलिस ने आरोपिया को किया गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को वकील बताकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने के नाम पर दूसरी महिला से ₹5,38,000 की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपिया से एक वेगन-आर कार, एक विवो कंपनी का मोबाइल और ₹1,96,280 के सोने-चांदी के बिल जब्त किए हैं।

थाना सुपेला में प्रार्थी तृप्ती यादव निवासी विद्या विहार, नेहरू नगर वेस्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता के नाम पर कातुलबोर्ड में आवासीय भूमि है, जिसमें बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराना था। आरोपिया प्रभा साहू ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए यह कार्य आसानी से कराने का दावा किया और इस बहाने प्रार्थी से ₹2,00,000 नकद एवं ₹3,38,000 ऑनलाइन प्राप्त कर धोखाधड़ी की।

मामले में थाना सुपेला ने 12 अगस्त 2025 को अपराध क्रमांक 947/2025 धारा 319(2), 318(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपिया को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अजय शंकर अविनाशी, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह और महिला आरक्षक मधु सिंह का विशेष योगदान रहा।

आरोपिया का नाम — प्रभा साहू पति राधेश्याम साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम डोमा (भखारा, धमतरी), वर्तमान पता — गोल्फ ग्रीन, सेजबहार, ब्लॉक 24, प्लॉट 5, देवेंद्र नगर, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button