ब्रेकिंग
कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद
छत्तीसगढ़

रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही एक बीएड छात्रा की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को गंभीर हालत में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान भारती नेताम के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर की निवासी थी और रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी सावंत बघेल, कोंडागांव का रहने वाला है और डी.एल.एड. का छात्र बताया गया है। दोनों पिछले छह से सात महीनों से बोरियाकला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद

मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि सावंत बघेल भारती के चरित्र पर शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। 4 अगस्त की रात भारती ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की है और वह वापस अपने गांव कोकपुर लौटना चाहती है। बहन ने उसकी मदद के लिए तत्काल 3,000 रुपये ऑनलाइन भेजे थे, लेकिन गांव लौटने से पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

शरीर पर मिले चोट के निशान

5 अगस्त को जब परिजन मेकाहारा पहुंचे तो भारती का शव स्टेचर पर मिला। परिजनों के अनुसार उसके चेहरे और गर्दन पर चोट के कई निशान थे। बाईं आंख के पास और कनपटी पर खरोंच एवं चोट दिखाई दी, जबकि गर्दन के पीछे और ठोड़ी के पास खून जमने के निशान भी मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गला दबाने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि होगी।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुजगहन थाना पुलिस ने आरोपी सावंत बघेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अस्पताल से फरार होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button