ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी विशु साहू चंद घंटों में गिरफ्तार

भिलाई/दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर पर बियर की बोतल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना होटल सेंटर प्वाइंट (सद्भावना चौक, चिल्ली पेपर बार के पास) की है, जहां आरोपी विशु साहू ने म्यूजिक सिस्टम का साउंड न बढ़ाने पर होटल मैनेजर नंदन सिंह के सिर पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दिनांक 16 अगस्त 2025 को वैशाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि होटल सेंटर प्वाइंट में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुँची तो पाया कि मैनेजर नंदन सिंह को सिर पर गंभीर चोट लगी है। आरोपी की पहचान विशु साहू (निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक, सुपेला भिलाई) के रूप में हुई।

हमला क्यों किया गया?

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ होटल में शराब पीने और खाना खाने आया था। उसने बार स्टाफ से बार-बार म्यूजिक का साउंड बढ़ाने को कहा। कर्मचारी द्वारा मना करने पर आरोपी सीधे मैनेजर नंदन सिंह के पास गया और विवाद के बाद उस पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस की तत्परता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button