ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीरो वेस्ट सेंटर का निरीक्षण, व्यापारियों को कचरा प्रबंधन के निर्देश

दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोमवार की सुबह अचानक नया पारा और गया नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड 2, 3, 4, 17 और 18 सहित आसपास के क्षेत्रों की सड़कों, गलियों, नालियों और तालाबों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और कचरा प्रबंधन को और मजबूत करना।

सड़क और नालियों की सफाई को दी प्राथमिकता

निरीक्षण में पाया गया कि कई जगह नालियों के किनारे घास उग आई है और गंदगी जमा हो रही है। आयुक्त ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी गलियों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी रुका नहीं रहना चाहिए क्योंकि यह बीमारियों का कारण बन सकता है।

तालाबों और अवैध निर्माण पर सख्ती

आयुक्त श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब शहर की जलधरोहर हैं और इनके ऊपर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब पर बने सभी अवैध ढांचे तुरंत हटाए जाएं।

ठेले और खोमचों को व्यवस्थित करने की बात

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़कों पर लगे ठेले और खोमचे पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें इस तरह लगाया जाए कि यातायात में बाधा न हो। आमजन को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, यह निगम की जिम्मेदारी है।

जीरो वेस्ट सेंटर का निरीक्षण

वार्ड 17 और 18 में स्थित जीरो वेस्ट सेंटर का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गीले और सूखे कचरे का पृथक संग्रहण सख्ती से लागू हो। सभी व्यापारी और दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर दो अलग-अलग डस्टबिन रखें।

आयुक्त श्री अग्रवाल ने कहा “कचरा केवल निगम की गाड़ियों को ही दिया जाए और उसका निपटान स्वच्छता दीदी के माध्यम से किया जाए। यदि कोई व्यापारी इन निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।”

सफाई ही होगी निगम की प्राथमिकता

आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने, कचरा उठाव समय पर करने और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, विनोद मांझी, शोएब अहमद,गौतम साहू सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button