ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

नल कनेक्शन कटने के डर से करदाता ने चुकाया 55,333 रुपये,निगम की सख्ती का असर: वार्ड-04 गया नगर में वसूली टीम की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग में कर वसूली को लेकर इन दिनों प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को वार्ड-04 गया नगर में दबिश दी। यहां टीम ने करदाताओं से बकाया राशि वसूल की और जिन लोगों ने टैक्स नहीं भरा था, उनके खिलाफ कार्रवाई की।इस दौरान राजस्व विभाग संजय मिश्रा,विनीत वर्मा सहित राजस्व टीम अमला मौजूद रहे।

सबसे पहले टीम ने जवाहरलाल गुप्ता आत्मज बच्चू लाल गुप्ता के मकान पर कार्रवाई की। बताया गया कि पिछले दो वर्षों से उन्होंने नल कर, संपत्ति कर और समेकित कर यूजर चार्ज का भुगतान नहीं किया था। जब टीम ने नोटिस और नल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, तो करदाता ने तत्काल ₹55,333 जमा कर निगम के खाते में राशि अदा की।

इसके बाद राजस्व विभाग की टीम गेंदालाल यादव आत्मज गणेश राम के निवास पहुँची। यहाँ दो नल कनेक्शन पाए गए। बकाया वसूली के दौरान एक नल कनेक्शन को काट दिया गया। वहीं शेष नल कनेक्शन पर ₹50,000 बकाया करदाता से जल्द ही जमा करने की बात कही गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने साफ कहा है कि निगम अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। जिन भी नागरिकों पर बकाया टैक्स है, उन्हें तत्काल राशि जमा करनी होगी, अन्यथा निगम की टीम नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समय पर टैक्स जमा करना हर करदाता की जिम्मेदारी है। टैक्स से ही शहर के विकास कार्य, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button