ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ऑपरेशन विश्वास के तहत महिला गिरफ्तार, 1.28 किलो गांजा बरामद

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। थाना उतई पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोरातराई नहर रोड गौरा चौक स्थित एक बिरयानी दुकान में महिला द्वारा गांजा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसका नाम ममता महिलांगे (26 वर्ष), निवासी गौरा चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई बताया गया।

तलाशी के दौरान महिला की दुकान से एक पीले रंग के थैले में 1.280 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही एक पुराना सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

आरोपिया के पास अवैध मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2025, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव चंद्राकर, दिलीप सिदार तथा महिला आरक्षक बिंदु भाले और पूजा सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button