ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान और विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त होने वालों में महिला प्रधान आरक्षक उषा ठाकुर, प्रधान आरक्षक पूरनलाल डड़सेना और आरक्षक (चालक) प्रहलाद राव शामिल रहे। सभी ने अपने 35 से 40 वर्ष की लंबी सेवा अवधि के अनुभवों को साझा किया और पुलिस विभाग के साथ बिताए पलों को याद किया।

अपने उद्बोधन में एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी हमेशा इस परिवार का अहम हिस्सा रहेंगे। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद मिन्ज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, वरि. शीघ्रलेखक गोकुलराम देवांगन, निरीक्षक (एम) बृजमोहन सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button