ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास : दुर्ग में छात्रों को नशे और साइबर अपराध से किया गया जागरूक

दुर्ग | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्य स्थल में होने वाले यौन उत्पीड़न संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई एवं सोशल मीडिया की जानकारी ,महिला संबंधी अपराध ,नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई !

सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112*9479192099 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया, अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई l

अभिव्यक्ति एवं अपने पास रखे सामान से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं आत्म रक्षा के गुर बताए गए एवं अभिव्यक्ति  ऐप डाउनलोड करने बताया गया।दुर्ग जिले के  कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज खम्हारिया जूनवानी जिला दुर्ग-द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र छात्राओं, स्कूल प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं,  उपस्थित रहे एवं महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button