ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना में 14 लाख की ठगी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा

भिलाई। सुपेला पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हितग्राहियों से 14,04,000 रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मो. मकसुद को पुलिस टीम ने ओडिशा के बरगढ़ से दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम में से 2,50,000 रुपये प्राप्त कर खर्च कर देने की बात कबूल की है|

प्रार्थी राकेश चौसरे और अन्य हितग्राहियों – रत्ना वर्मा, रजनी मानीकपुरी, लोम सिंह पटेल, सरिता घोड़े और रमेश खंडारे – ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपीगण ने मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और कुल 14,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की।

मामले की विवेचना के दौरान पहले ही आरोपी ज्योति सोनी, रेसमा खातून, शाहिद खान और राहुल राय के खिलाफ धारा 173(8) जाफौ के तहत दुर्ग न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी मो. मकसुद लंबे समय से फरार था, जिसे 3 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि पूरण साहू, संतोष मिश्रा और आरक्षक गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button