ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

उतई पुलिस की बड़ी कार्यवाही : उमरपोटी में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपोटी में लगातार दहशतगर्दी और गुंडागर्दी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार (उम्र 25 वर्ष) अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ गांव में चाकू लहराकर लोगों को डराता-धमकाता था। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई की मुख्य बातें

  • आरोपी के कब्जे से 3 चाकू, 1 गुप्ती, 1 लोहे की स्टिक और 1 मोबाइल जब्त।
  • आरोपी अक्सर चाकू साथ रखकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देता था।
  • एक युवती की आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे बात करने के लिए मजबूर करता था, इनकार पर परिवार को खत्म करने की धमकी देता था।
  • ग्रामीणों में आरोपी और उसके साथी के खिलाफ गहरा आक्रोश था।
  • पुलिस ने आरोपी पर एक साथ 3 अपराध पंजीबद्ध किए।
  • धारा 119(1), 296, 351(3), 3(5) BNS व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।

आरोपियों के नाम

  1. राजा उर्फ राहुल पवार पिता कृष्णाचंद पवार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम उमरपोटी, थाना उतई।
  2. विधि से संघर्षरत बालक।

पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button