ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में बीएसएफ ऑपरेशन: नक्सलियों के स्मारक पर पड़ता शांति का दबाव

कांकेर। नक्सलियों का 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक अब इतिहास बन गया। 47वीं बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने परतापुर थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगलों में बनाए गए इस स्मारक को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की।

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुँचकर यह ऑपरेशन अंजाम दिया। गश्त के दौरान उन्हें मृत नक्सली नागेश का बनाया स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में स्मारक बनाते हैं ताकि स्थानीय युवाओं को बरगला कर संगठन से जोड़ सकें। ऐसे स्मारकों को तोड़ना नक्सलियों के हौसले कमजोर करने और इलाके में शांति बहाली के लिए बेहद आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ की तैनाती के बाद से अबूझमाड़ और आसपास के इलाकों से नक्सलवाद खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जवान न केवल जंगलों में अभियान चला रहे हैं बल्कि विकास कार्यों और स्थानीय लोगों की मदद में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों से इस अभियान को समर्थन और सराहना मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button