ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री से महापौर ने की मुलाकात,शहर की प्रकाश व्यवस्था हेतु 40 लाख की मांग

दुर्ग | नगर पालिक निगम क्षेत्र में लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण इस समस्या का समाधान त्वरित रूप से जरूरी था। इसी उद्देश्य से आज महापौर  अलका बाघमार ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

महापौर ने मंत्री को बताया कि निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नई लाइट लगाने की आवश्यकता है। लेकिन महापौर निधि, पार्षद निधि और निगम मद से इतनी बड़ी राशि का प्रावधान संभव नहीं है। इस कारण नागरिकों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है और दीपावली जैसे बड़े पर्व के पहले प्रकाश व्यवस्था में सुधार आवश्यक है।

महापौर की मांग पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर शासन को भेज दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि दीपावली के पहले शहर की प्रमुख सड़कों, चौक–चौराहों और वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने मंत्री के इस निर्णय पर आभार जताते हुए कहा कि इस राशि से नगर पालिक निगम को बड़ी राहत मिलेगी और दीपावली पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button