ब्रेकिंग
Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत...
छत्तीसगढ़

गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई–नीलामी प्रक्रिया से — 9 अक्टूबर को नया रायपुर में होगा प्रशिक्षण…

रायपुर। राज्य शासन के भू-विज्ञान एवं खनिज विभाग द्वारा प्रदेश में गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई–नीलामी (Reverse Auction) प्रक्रिया के तहत एमएसटीसी (MSTC) पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके अंतर्गत रेत खदानों की नीलामी से संबंधित सभी कार्यवाही पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और तकनीकी रूप से सशक्त बन सके।

 ई–नीलामी की पूरी प्रक्रिया पोर्टल से

जारी जानकारी के अनुसार, ई–नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सभी चरण —

निविदा जारी करना,

  • इच्छुक बोलीकर्ताओं का पंजीयन,
  • बोली लगाने की ऑनलाइन प्रक्रिया,
  • तकनीकी अहर्ता प्राप्त बोलीकर्ताओं का चयन,

लॉटरी प्रक्रिया,

तथा अधिमानी बोलीदार का चयन

इन सभी कार्यवाहियों का संचालन एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।

इस तकनीकी प्रणाली के जरिए रेत खदानों के आबंटन में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि या पक्षपात की संभावना समाप्त होगी।

रायपुर संभाग में 9 अक्टूबर को प्रशिक्षण

ई–नीलामी प्रणाली के संचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से भू-विज्ञान एवं खनिज विभाग द्वारा संभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रायपुर संभाग के जिलाधिकारियों, खनिज अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं/आवेदकों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित होगा —

 स्थान: सत्य साईं ऑडिटोरियम हॉल, नया रायपुर

  •  दिनांक: 09 अक्टूबर 2025
  •  समय: दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

इस प्रशिक्षण में एमएसटीसी के विशेषज्ञ अधिकारी ई–नीलामी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर बिडिंग प्रक्रिया तक की संपूर्ण जानकारी देंगे।

खनिज विभाग ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों, खनिज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और इच्छुक बोलीकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित होकर पोर्टल की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें, ताकि भविष्य में रेत खदानों की नीलामी से जुड़ी कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button