ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
खेल

14 वर्ष की उम्र में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

India cricket : बिहार क्रिकेट टीम ने 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी साकिबुल गनी के हाथ में होगी। युवा स्टार वैभव ने अपने आईपीएल डेब्यू में इतिहास रचते हुए सिर्फ 35 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया और भारतीय क्रिकेट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया। आईपीएल में उनके अलावा इस रिकॉर्ड के मामले में केवल क्रिस गेल उनसे आगे हैं।

वैभव ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उनका आईपीएल डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ था, जब उनकी उम्र महज 14 साल और 23 दिन थी।

युवाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो वैभव ने अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली है। यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने 143 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव 5 मैचों में 100 रन और 6 लिस्ट-ए मैचों में 132 रन जोड़ चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 8 टी20 मैचों में कुल 265 रन बनाए हैं।

बिहार रणजी ट्रॉफी टीम 2025-26 में पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, साकिबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम और सचिन कुमार शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी की रणजी ट्रॉफी में उपकप्तानी उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर वह यहां शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे खुलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button