ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का “संकल्प – एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान: अवैध हुक्का बार संचालक समेत चार गिरफ्तार, लाखों के हुक्का एवं फ्लेवर जप्त

दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने “संकल्प – एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत अवैध हुक्का संचालक और उसके साथियों को गिरफ्तार कर गंभीर कार्यवाही की है। मुखबीर की सूचना पर स्मृति नगर पुलिस ने तुरंत रेड कर आरोपी को पकड़ा और अवैध हुक्का पॉट, पाईप, फ्लेवर और कोल सहित कुल ₹5,000 कीमती सामान जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि नीरज सिंह (22 वर्ष) स्मृति नगर, थाना सुपेला दुर्ग अवैध हुक्का बार संचालित कर नव जवानों को निकोटिन युक्त हुक्का पिला रहा था। मौके पर उसके साथ धनंजय साहू (25), गगनदीप सिंह (27) और संकेत धर्मकार (27) भी पकड़े गए।

जब्त किए गए सामान में शामिल हैं:

  • 2 नग हुक्का पॉट
  • 2 हुक्का पाईप (काला एवं पीला)
  • 3 फ्लेवर (महाराजा, अलादीन, अफजल चीफ कमिशनर)
  • 2 पान फ्लेवर
  • 2 पैकेट स्टाश प्रो कोकोनट कोल
  • 1 नग शीशा क्राउन रोल फाइल

इसी तरह कुम्हारी के उड़िया मोहल्ला में अवैध मादक पदार्थ की सूचना पर पुलिस टीम ने 120 घरों और संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की।

इस अभियान में उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंह, चौकी प्रभारी स्मृति नगर सउनि गोरखनाथ चौधरी, प्र.आर. नरोत्तम सिंह निषाद, आरक्षक कमल नारायण परगनिहा और अनिकेत चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत थाने को सूचित करें।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नीरज सिंह – स्मृति नगर, थाना सुपेला
  • धनंजय साहू – चर्च के पास, दुर्ग
  • गगनदीप सिंह – बाबादीप सिंह नगर, सुपेला
  • संकेत धर्मकार – सिद्धार्थ नगर, दुर्ग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button