ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने दिलाई “एकता की शपथ”

दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य यदि किसी ने किया, तो वह थे सरदार वल्लभभाई पटेल।उनकी दूरदर्शिता, अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा ने भारत को सैकड़ों रियासतों से एक अखंड राष्ट्र बनाया। आज का दिन हमें उस ऐतिहासिक योगदान को याद करने और देश की एकता के प्रति अपने कर्तव्य को पुनः स्मरण कराने का अवसर देता है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने कर्मों से यह सिद्ध किया कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने निगम परिवार से आह्वान किया कि वे भी उसी भावना के साथ कार्य करते हुए समाज में एकता, समरसता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करें।उनके जीवन से हमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प की सीख मिलती है।

शपथ में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा दोहराई“हम भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे, और देश की एकता की भावना को हर स्तर पर सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।कार्यक्रम में नगर निगम की एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान, आर.के. जैन, सहायक अभियंता प्रकाश चंद थावानी, संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू, दुर्गेश गुप्ता, आर.के. बोरकर, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, सत्यनारायण शर्मा, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, स्टेनो गौतम साहू, किरण अग्रवाल, रीता मेश्राम सहित निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए उपस्थित जनों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे के साथ सरदार पटेल अमर रहें का जयघोष किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button